चंडीगढ़ : पंजाब में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है. दिन के साथ रात में भी चिलचिलाती गर्मी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने आज लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. एक पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिख सकता है.
पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है. बठिंडा में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग 16,300 मेगावाट तक पहुंच गई. बुधवार को यह मांग 16,836 मेगावाट थी, जो एक रिकॉर्ड है. कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग का दावा है कि 17,000 मेगावाट तक की बिजली आपूर्ति की क्षमता है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां हैं.
लू का रेड अलर्ट
आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य को तीन हिस्सों में बांटकर भविष्यवाणी की है. फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, मानसा, तरनतारन और फिरोजपुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां रात में भी गर्मी बनी रह सकती है. कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के कुछ इलाकों में लू और गर्मी का असर रहेगा. होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, संगरूर, मोगा, रूपनगर और पटियाला में भी लू का अलर्ट है. सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है.

कल से आंधी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जून को कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. 18 जून तक विभिन्न स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही बारिश भी हो सकती है.
- SRH vs RCB IPL 2026: हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में बेंगलुरु को 55 रन से हराया, ईशान ने झटके 2 विकेट
- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस: 19 PCS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात
- जनता त्रस्त नेता मस्त! भीषण गर्मी में बिजली गुल से परेशान हुए लोग, इधर 3 स्टार रिसॉर्ट में पूल पार्टी करते दिखे भाजपा नेता
- CGPSC मुख्य परीक्षा के परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
- CM डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग
