अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है. कश्मीर में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पंजाब के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने पर जोर दिया जाएगा. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आज होगी.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. पंजाब पुलिस ने अन्य राज्यों से लगने वाली सीमाओं, खासकर पठानकोट क्षेत्र में विशेष जांच और नाकाबंदी शुरू कर दी है, जिसमें वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी की जा रही है. मंगलवार देर शाम पठानकोट और सीमावर्ती जिलों में विशेष जांच की गई. पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है और पुलिस थानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.
हमला कैसे हुआ ?
मंगलवार दोपहर को 5 से 6 आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया. सभी आतंकियों के पास AK-47 थीं और उन्होंने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस हमले में लगभग 28 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए.

भारत लौटते ही प्रधानमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत लौटने के बाद हवाई अड्डे पर ही एनएसए अजीत डोवाल, विदेश सचिव और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक की और पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी कई अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इस हमले के बाद पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ गुस्से की लहर है और दोषियों को सजा देने की मांग की जा रही है.
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

