REET 2025: राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित रीट परीक्षा में नकल कराने की कोशिश कर रहे दो युवकों को जालौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से एक के पास 1 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही इन आरोपियों को पकड़ लिया, जिससे एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

बिना आईडी के होटल में रुके, बन गई बड़ी गलती
जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार के निर्देश पर जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेशाराम और भीखाराम के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में पता चला कि भीखाराम अपने बेटे-बेटी और भांजे-भांजी को रीट परीक्षा दिलवाने के लिए सांचौर से लाया था। आरोपियों ने होटल में अपनी आईडी जमा नहीं करवाई, जिससे उन पर संदेह हुआ। होटल प्रबंधन ने इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुबह 7 बजे पुलिस ने होटल पर दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
नकल कराने के लिए सेंटर से कर रहे थे सेटिंग
पूछताछ में सामने आया कि भीखाराम के साथ आए चार अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराने के लिए एग्जाम सेंटर से संपर्क किया जा रहा था। इन चारों में से दो भीखाराम के बेटे-बेटी और दो उसके भांजा-भांजी थे। हालांकि, अभी तक इन चारों छात्रों की संलिप्तता साबित नहीं हुई है।
नकल गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
REET परीक्षा के दौरान हुई इस बड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नकल माफिया एक बार फिर सक्रिय हैं और परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और एग्जाम सेंटर से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- वैशाली में भीड़भाड़ वाले स्टेशन रोड पर नशेड़ी चालक ने मचाया उत्पात, महनार BDO ने तत्परता दिखा बचाई कई जानें
- यह भीड़ नहीं, बल्कि 2027 के लिए… धामी सरकार को नेता विपक्ष यशपाल आर्य की चेतावनी, राजभवन के घेराव को लेकर दिया बड़ा बयान
- APEEJAY स्कूल विवाद पर मंत्री आशीष सूद का AAP पर आरोप, कहा- यह मामला 5 साल पुराना..
- जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध नहीं- बोले ट्रंप, बिल क्लिंटन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘पूर्व राष्ट्रपति और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें खींचे गए हैं’
- मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, कहा- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

