REET 2025: राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित रीट परीक्षा में नकल कराने की कोशिश कर रहे दो युवकों को जालौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें से एक के पास 1 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही इन आरोपियों को पकड़ लिया, जिससे एक बड़े नकल गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

बिना आईडी के होटल में रुके, बन गई बड़ी गलती
जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार के निर्देश पर जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेशाराम और भीखाराम के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में पता चला कि भीखाराम अपने बेटे-बेटी और भांजे-भांजी को रीट परीक्षा दिलवाने के लिए सांचौर से लाया था। आरोपियों ने होटल में अपनी आईडी जमा नहीं करवाई, जिससे उन पर संदेह हुआ। होटल प्रबंधन ने इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुबह 7 बजे पुलिस ने होटल पर दबिश देकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
नकल कराने के लिए सेंटर से कर रहे थे सेटिंग
पूछताछ में सामने आया कि भीखाराम के साथ आए चार अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराने के लिए एग्जाम सेंटर से संपर्क किया जा रहा था। इन चारों में से दो भीखाराम के बेटे-बेटी और दो उसके भांजा-भांजी थे। हालांकि, अभी तक इन चारों छात्रों की संलिप्तता साबित नहीं हुई है।
नकल गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
REET परीक्षा के दौरान हुई इस बड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नकल माफिया एक बार फिर सक्रिय हैं और परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और एग्जाम सेंटर से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता से बदल रहा ग्लोबल ऑर्डर, उभरती ताकतों की बढ़ रही भूमिका
- एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, संजू देवी ने जीता गोल्ड तो अनिमेष ने दिलाया ब्रॉन्ज, युवाओं के लिए बने मिसाल
- प्रेस वार्ता: युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा से डगमगाए भरोसे का सरकार ने किया बहाल- युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर
- आखिर जंगलों के बीच कैसे हुई चीते की मौत? कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र में मिला शव; जांच में जुटे विभागीय अधिकारी
- तमिलनाडु: जेन ग्रेनाइट के मालिक आर. वीरमणि के खिलाफ रेप का पांचवां मामला दर्ज, SIT करेगी जांच
