लखनऊ. विदेश नीति को लेकर अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. हालही में लखनऊ में इफ्तार पार्टी के दौरान अखिलेश ने विदेश नीति को लेकर भारत सरकार को घेरा था. अब एक बार फिर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं. भाजपा ने हमारी परंपरागत ‘गुट निरपेक्षता’ की विदेश नीति की जगह ‘गुट सापेक्षता’ की विदेशी नीति अपनाकर संप्रभुता और आत्मनिर्भरता की नीति को पराये हाथों में सौंप दिया है.’

बता दें कि अखिलेश के विदेश नीति पर दिए बयान को लेकर लगातार वार-पलटवार का दौर चल रहा है. शनिवार को ही मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा था कि “अखिलेश यादव को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है.”

इसे भी पढ़ें : जो लोग अपने घर और प्रदेश की नीति नहीं बना पा रहे हैं, वे विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है- राजभर

राजभर ने आगे कहा था कि बिना जानकारी के बयान देना अखिलेश यादव की आदत बन गई है. विदेश नीति पर सपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि “जो लोग अपने घर और प्रदेश की नीति नहीं बना पा रहे हैं, वे विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है.