फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हरियाणा के सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृह मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया।
इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य एजेंडे में केंद्र और सदस्य राज्यों के बीच मुद्दों और विवादों का समाधान तथा क्षेत्र में प्रगति लाना शामिल था। राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सुरक्षा के मुद्दे प्रमुख थें। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बार परिषद के उप-अध्यक्ष हैं। इस परिषद का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और समन्वित विकास सुनिश्चित करना हैं।
- जदयू कार्यालय के पोस्टर पर मंत्री का बड़ा बयान, आरोपों पर दी तीखी प्रतिक्रिया
- Rajasthan News: राजस्थान में ऑपरेशन के दौरान लगने वाले इंजेक्शन पर रोक, हैदराबाद में 16 मरीजों की बिगड़ी थी तबीयत
- सरकारी स्कूलों में अब बच्चे बोलेंगे फ्रेंच: 6 जुलाई से शिक्षकों की आखिरी ट्रेनिंग, हिसार को मिलेंगे सबसे ज्यादा 6 टीचर
- दो पक्षों में खूनी संघर्ष: हमले में पांच माह की गर्भवती महिला गंभीर, गर्भ में ही जुड़वा बच्चों की मौत
- इन तरीकों से दूर होगी आर्थिक तंगी, जानें सुख-समृद्धि के आसान से उपाय …

