दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राजधानी में मुफ्त बस सफर का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ (Pink Saheli Smart Card )बनवाना अनिवार्य होगा। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने Aam Aadmi Party सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई पिंक टिकट योजना को बंद कर दिया है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई में लागू की गई थी, जिसके तहत महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक टिकट जारी किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब केवल वे महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिनके पास वैध ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ होगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से व्यवस्था अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी।
दिल्ली सरकार ने राजधानी में 50 केंद्रों पर कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इन केंद्रों में सभी जिला डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय, एसडीएम ऑफिस और Delhi Transport Corporation (डीटीसी) के प्रमुख डिपो/सेंटर शामिल हैं। महिलाएं अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकती हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं।
क्या दस्तावेज रखें साथ?
पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी आदि), निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो) महिलाओं से अपील की गई है कि वे भीड़ से बचने के लिए अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी पहले प्राप्त कर लें और समय से पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कहां बन रहा है, पूरी लिस्ट
उपायुक्त कार्यालय (Deputy Commissioner Offices)
उपायुक्त कार्यालय, मध्य जिला
उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी जिला
उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली जिला
उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पूर्वी जिला
उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पश्चिमी जिला
उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण जिला
उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पश्चिमी जिला
उपायुक्त कार्यालय, पश्चिमी जिला
उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पूर्वी जिला
उपायुक्त कार्यालय, पुरानी दिल्ली जिला
उपायुक्त कार्यालय, मध्य उत्तर जिला
उपायुक्त कार्यालय, बाहरी उत्तर जिला
एसडीएम कार्यालय (SDM Offices)
एसडीएम कार्यालय, दिल्ली कैंट
एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर
एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार
एसडीएम कार्यालय, किराड़ी और नांगलोई जाट
एसडीएम कार्यालय, महरौली
एसडीएम कार्यालय, द्वारका
एसडीएम कार्यालय, बदरपुर
एसडीएम कार्यालय, बवाना
DTC डिपो और पास सेक्शन
दिल्ली परिवहन निगम, बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
डीटीसी बुराड़ी डिपो (परिवहन प्राधिकरण, बुराड़ी के पास)
डीटीसी उत्तम नगर पास सेक्शन
डीटीसी नेहरू प्लेस पास सेक्शन
डीटीसी शादीपुर पास सेक्शन
डीटीसी सिंधिया हाउस पास सेक्शन
डीटीसी कश्मीरी गेट पास सेक्शन
डीटीसी डिचोनकलां पास सेक्शन
डीटीसी नंद नगरी पास सेक्शन
डीटीसी वज़ीरपुर पास सेक्शन
डीटीसी पीरागढ़ी पास सेक्शन
डीटीसी द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
डीटीसी सरोजिनी नगर पास सेक्शन
डीटीसी हरि नगर-1 पास सेक्शन
डीटीसी मंगोल पुरी पास सेक्शन
डीटीसी पंजाबी बाग पास सेक्शन
डीटीसी लाजपत नगर पास सेक्शन
डीटीसी आज़ादपुर पास सेक्शन
डीटीसी सुल्तानपुरी पास सेक्शन
डीटीसी दिल्ली गेट पास सेक्शन
डीटीसी रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
डीटीसी करावल नगर टर्मिनल
डीटीसी हौज खास पास सेक्शन
डीटीसी शाहदरा पास सेक्शन
डीटीसी कंझावला पास सेक्शन
डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन
डीटीसी जामिया पास सेक्शन
डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन
डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
डीटीसी जेएनयू (JNU) पास सेक्शन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

