अमृतसर. पंजाब सरकार ने जगराओं के तहसीलदार रंजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। तहसीलदार पर अपने अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप है। उन्होंने एक तहसील में बैठकर दूसरी तहसील के प्लॉटों की रजिस्ट्री कर दी थी, जिससे सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
रंजीत सिंह लुधियाना तहसील (पूर्वी) में बैठकर जगराओं की छह रजिस्ट्रियां कर चुके थे। इस अनियमितता के कारण उनके खिलाफ कठोर कदम उठाया गया। रंजीत सिंह को जगराओं तहसील की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह लुधियाना पूर्वी तहसील के अतिरिक्त चार्ज पर अधिक समय बिताते थे और जगराओं में केवल शाम 3:30 बजे के बाद पहुंचते थे।
इससे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सरकार ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार रंजीत सिंह को निलंबित कर दिया है, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

लोगों को हो रही थी परेशानी
– रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं, लेकिन तहसीलदार के देर से आने के कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता था।
– दूसरे दिन रजिस्ट्रियां करनी पड़ती थीं, जिससे लोगों का समय और पैसा बर्बाद होता था।
– कई बार सरकारी नियमों की अनदेखी कर शाम 5 बजे के बाद भी रजिस्ट्रियां की जाती थीं।
- यूपी में बड़ा खुलासा: सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर करोड़ों की चपत, जानिए कैसे हुआ सबसे अनोखा फास्टैग घोटाला
- चुनाव में जमानत जब्त, फिर भी मिला 1870 करोड़ चंदा..! गुजरात में 3 पार्टियों के ‘फर्जी डोनेशन’ खेल का भंडाफोड़
- योगी-हिमंता-शुभेंदु-फडणवीस से लेकर रेखा गुप्ता तकः ज्ञानेश कुमार पर अब बीजेपी Vs कांग्रेस, विपक्ष को घेरने भाजपा ने मुख्यमंत्रियों की फौज उतारी
- श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: इस दिन खुलेगा श्रीगुंडिचा मंदिर, शुरुआती 3 दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश रहेगा पूरी तरह मुफ्त
- डूब गया BJP का विकास! गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलभराव होने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, नाव और स्विमिंग सूट की कर दी डिमांड

