Dharm Desk – तुलसी का पौधा बेहद पवित्र और चमत्कारी होता है. शास्त्रों में इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप बताया गया है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि लाती है. यही कारण है कि लगभग हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है. अगर तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय नियम पूर्वक किए जाएं तो व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती है, आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति जैसी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

किचन के पास तुलसी रखने का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा किचन के पास रखने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. इससे परिवार में आपसी समझ मजबूत होती है और झगड़े-कलह कम होते हैं. साथ ही यह वाता वरण को भी शुद्ध और सकारात्मक बनाता है.
दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आएगी
रोज सुबह और शाम तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. इसके साथ ही तुलसी के आस पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
तुलसी नामाष्टक का चमत्कार
तुलसी नामाष्टक का नियमित पाठ करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. जल्दी अच्छे रिश्ते मिलने लगते हैं. इतना ही नहीं, बिछड़े हुए संबंध भी फिर से जुड़ने लगते हैं. परिवार में खुशहाली आती है. जिन दंपत्तियों को संतान सुख नहीं मिल रहा, उनके लिए भी यह पाठ बेहद लाभ कारी है.
नए घर में प्रवेश का शुभ उपाय
अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो तुलसी का पौधा, भगवान श्री हरि नारायण की प्रतिमा और जल से भरा कलश साथ लेकर जाएं. ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
तुलसी स्नान का विशेष महत्व
सुबह स्नान के पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर नहाने से व्यक्ति को तीर्थ स्नान के समान पुण्य मिलता है. यह उपाय शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है और करियर व व्यवसाय में सफलता दिलाने में मदद करता है.
व्यापार में लाभ के लिए खास उपाय
अगर लंबे समय से व्यापार में नुकसान हो रहा है. गुरुवार के दिन तुलसी के आसपास उगे छोटे पौधों या घास को पीले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल पर रखे. मान्यता है कि इससे व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होने लगता है और आर्थिक स्थिति सुधरती है.
तुलसी से जुड़े अन्य जरूरी नियम
तुलसी के पौधे को कभी भी गंदगी या अंधेरे स्थान पर न रखे. रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. साथ ही तुलसी को नियमित जल चढ़ाना और उसकी सेवा करना अत्यंत आवश्यक माना गया है.

