करनाल। हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल और उनके पुत्र चंद्रमोहन बिश्नोई को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम कश्यप ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि इतने उच्च पद पर बैठकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद अनुचित है और यह राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार रहती है और रेखा शर्मा का बयान भी इसी मानसिकता को दर्शाता है। इस टिप्पणी से बिश्नोई समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
जीतराम कश्यप ने आगे कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के झूठे वादे नहीं चलेंगे। नगर निगम, नगर परिषद, पालिका और जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और जनता बदलाव के लिए कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है और सभी वर्गों को बराबरी का दर्जा दिया जाता है।
- शराब भट्ठी में युवक से जमकर मारपीट, गंभीर घायल ने रास्ते में तोड़ा दम, आरोपी फरार
- एक तरफ बाढ़ पीड़ितों का दर्द, दूसरी तरफ करोड़ों की सौगात: जानें सीएम योगी के पूर्वांचल दौरे से किसको क्या मिलेगा?
- रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: राखी के जरिए जल संरक्षण और ऐतिहासिक कुओं को बचाने का संदेश
- करोड़ों की जमीन घोटाले का आरोपी निलंबित पटवारी फरार: शौच के बहाने खिड़की से कूदकर भागा, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- मुंगेली में शुरू हुआ ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ, अब बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की पहचान


