० लंबित केस जल्द निपटाने के आदेश, बार-बार दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। अगर आप भी जमीन के कागजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं तो ये खबर राहत देने वाली है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में लंबित ‘ततीमा’ मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर इन मामलों का जल्द निपटान करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने साफ कहा कि ततीमा मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुलझाया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी और बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत मिल सके।

Haryana State Industrial and Infrastructure Development Corporation और Haryana Shahari Vikas Pradhikaran के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि देरी के कारण विवाद बढ़ते हैं और कई मामलों में लोग कोर्ट तक पहुंच जाते हैं।

क्या होता है ततीमा?
ततीमा (Tatima) जमीन से जुड़ा एक अहम दस्तावेज होता है, जिसमें प्लॉट या जमीन का नक्शा और उसकी सटीक सीमाएं (boundary) दर्ज होती हैं।

हाल ही में प्रदेश दौरे के दौरान सीएम ने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ फाइल निपटाना नहीं, बल्कि लोगों को असली राहत देना है।