भोपाल। Car Falls into Pothole: राजधानी भोपाल में बड़ा हादसा हो गया। निगम की लापरवाही उस वक्त जानलेवा साबित हो गई, जब एक कार गड्ढे में समा गई। इस हादसे में कार में सवार शख्स की जान बाल-बाल बच गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध: 1 हजार KM से ज्यादा का तय किया सफर, GPS बंद होने पर बढ़ी अफसरों की चिंता
दरअसल, औरा मॉल के सामने निगम ने सड़क खुदाई करने के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया। लापरवाही इस कदर थी कि आसपास न कोई चेतावनी वाला बोर्ड लगाया गया और न ही बैरिकेडिंग की गई। जिसका नतीजा यह हुआ कि इसी रास्ते से जा रहा एक शख्स इसका शिकार हो गया और उसकी कार सीधा गड्ढे में समा गई।
यह भी पढ़ें: शादी करते ही भाग गई मोनालिसा? पुष्कर में ढूंढ रहा पति फरमान! Viral Video की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कर कार सवार की जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे के बाद निगम की कार्यप्रणाली पर पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि राजधानी की सड़कों की हालत खराब है। कई जगहों पर सड़कों को रिपेयरिंग करने का काम हो रहा है लेकिन इसके बाद गड्ढों को खुला छोड़ दिया जा रहा है।

