Dharm Desk: सनातन परम्परा की रसोई सिर्फ खाना पकाने का स्थान नहीं है बल्कि इसका सीधा संबंध घर की सुख-समृद्धि और ऊर्जा से माना जाता है। रसोई घर में प्रयोग होने वाली हर छोटी-बड़ी चीज़ वास्तु शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अधिकतर लोग रोटी बेलने के लिए जिस बेलन का इस्तेमाल करते हैं। उसे सिर्फ एक साधारण साधन मान लेते हैं, लेकिन बेलन का सही रखरखाव घर की आर्थिक स्थिति बरकत और सदस्यों की तरक्की को प्रभावित करता है।
अगर घर में मेहनत के बावजूद पैसों की तंगी रहती है। कार्यों में रुकावटें आती हैं या बरकत नहीं हो पा रही है, तो बेलन से जुड़े कुछ आसान और अचूक उपाय अपनाकर नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।
सरसों तेल से जुड़े शुभ प्रयोग
शनिवार के दिन बेलन पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर उसे घर के किसी शांत व अंधेरे वाली जगह पर सीधा खड़ा करके रख दें। सरसों का तेल और शनिवार का यह नियम घर से दरिद्रता दूर करने में सहायक माना जाता है। इस उपाय से सोया हुआ भाग्य जागता है ।रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं और आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलता है।
मंगलवार को ऐसे करें मुख्य द्वार का स्पर्श
मंगलवार के दिन बेलन को घर के मेन गेट की देह लीज़ से तीन बार स्पर्श कराएं।ऐसा करने से घर के अन्दर जमा हुई पुरानी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और घर में सुख-शांति का वातावरण बनता है।
रसोई में बेलन रखने का तरीका
रसोई में काम समाप्त होने के बाद बेलन को कभी भी उल्टा या लेटा कर नहीं रखना चाहिए। बेलन को हमेशा साफ-सुथरा धोकर और सुखाकर खड़ा करके रखना ही अच्छा माना जाता है। गंदा या उल्टा रखा हुआ बेलन घर में नकारात्मकता आकर्षित करता है। जिससे काम में बाधाएं आ सकती हैं।
स्वच्छता से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा
किचन में प्रयोग के बाद बेलन को कभी भी बिना धोए या जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। उपयोग के तुरंत बाद इसे धोकर पोंछ लें।साफ रखा गया बेलन घर को बुरी नज़र और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। इससे परिवार में सकारात्मक वातावरण रहता है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
किचन में बेलन से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



