Dharm Desk: हिंदू धर्म में मोर पंख का विशेष धारमीक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। इसे धन की देवी माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी सौभाग्य, खुशहाली, विनम्रता और धैर्य की प्रतीक हैं। कहा जाता है कि घर में मोर पंख रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इसलिए अगर आपके घर में वास्तु दोष है या कुंडली में ग्रहों का खराब प्रभाव चल रहा है तो मोर पंख से जुड़े ये आसान उपाय आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं
राहु-केतु और कालसर्प दोष से मुक्ति
अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु या कालसर्प योग की वजह से परेशानियां बनी हुई हैं तो सोमवार की रात अपने तकिए के कवर में 7 मोर पंख रखकर सोएं। इसके साथ अपने शयनकक्ष की पश्चिम दिशा की दीवार पर कम से कम 11 मोर पंखों से बना पंखा लगाएं। इससे कुंडली के शुभ ग्रह मजबूत होते हैं और राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होने लगता है।
मुख्य द्वार का वास्तु दोष दूर करने के लिए
अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं बना है तो दरवाजे पर 3 मोर पंख लगाए साथ ही पंखों के ठीक नीचे भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा स्थापित करें और गंगाजल छिड़ककर इस मंत्र से अभिमंत्रित करें ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म होता है।
ॐ द्वारपालाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा
किचन के वास्तु दोष
आजकल फ्लैट्स में अक्सर किचन सही दिशा में नहीं होता। ऐसे में किचन खाना बनाने वाली जगह से थोड़ी दूरी पर 2 मोर पंख स्थापित करें। दोनों पंखों के निचले हिस्से में कलावा बांध दें और गंगाजल छिड़ककर इस मंत्र से अभिमंत्रित करें
ॐ अन्नपूर्णाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा
दक्षिण-पूर्व दिशा
घर में मोर पंख रखने से पूरे घर का वातावरण और वास्तु प्रभाव सकारात्मक बनता है। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख लगाने से धन-धान्य में बरकत बढ़ती है और अनावश्यक कष्ट दूर होते हैं।
पूजा स्थल का दोष दूर कर स्थापित करें शिवलिंग
यदि आपके घर का पूजा स्थान वास्तु के अनुकूल नहीं है तो मोर पंखों पर कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके बाद नीचे दिए गए मंत्र से अभिमंत्रित करके पूजा स्थल को मोर पंखों से सजाएं। वहां शिवलिंग स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है।
ॐ कूर्म पुरुषाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


