Dharm Desk: संकट या परेशानी में हनुमानजी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष उपाय करने का धार्मिक महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय उपायों में लौंग को भी विशेष स्थान दिया जाता है। लौंग से जुड़े कुछ उपाय धन प्राप्ति, रुके हुए कामों और घर की नकारात्मकता जैसी समस्याओं को हटाने के लिए कारगर होती है। वहीं हनुमानजी की पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ उपाय शनिदोष के प्रभाव को कम करने के लिए भी बताए गए हैं।

  1. जरूरी काम नहीं बन रहा

यदि किसी जरूरी काम में लगतार अड़चन आ रही हो तो एक नींबू लेकर उसमें चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का 21 बार जप करें। फिर नींबू को घुमाकर पश्चिम दिशा की ओर भगवान श्रीराम का नाम लेते हुए छोड़ने दे। मंगलवार को यह उपाय करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने की कामना की जाती है।

  1. घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए

यदि घर में बार-बार कलह, विवाद होती हो या वाता वरण में नकारात्मकता महसूस होती हो तो सुबह देसी कपूर के साथ एक जोड़ी लौंग जलाने का उपाय बताया गया है। इसे नियमित रूप से करने से घर के वाता वरण में सकारात्मकता बनाए रखने की कामना की जाती है।

  1. काम में सफलता के लिए गणेशजी की पूजा करें

घर में दाईं ओर मुड़ी सूंड वाले गणेश जी का चित्र लगाकर उनके सामने लौंग और सुपारी रखें।विधि-विधान से पूजा करने के बाद काम पर जाते समय एक लौंग अपने साथ रखने का उपाय भी बताया गया है। इसे कार्यों में सफलता और बाधा दूर करने वाला सफल उपाय बताया जाता है।

  1. धन लाभ और रुका पैसा पाने का उपाय

आकस्मिक धन लाभ और रुका हुआ पैसा प्राप्त करने की कामना से कच्ची घानी के सरसों के तेल में दो लौंग डालकर हनुमान जी की पूजा करने का उपाय है। इसके साथ हनुमान जी का ध्यान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मविश्वास बढ़ने की कामना की जाती है।

  1. ये उपाय हनुमानजी की कृपा के लिए करें

मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर एक सरसों के तेल और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसी दिन काले वानरों को गुड़-चना खिलाने का उपाय भी बताया गया है ।

6 शनि दोष के लिए मंगलवार का उपाय

यदि कोई व्यक्ति शनि दोष, शनि पीड़ा, साढेसाती या ढैया से प्रभावित है तो मंगलवार को काली उड़द और कोयले की पोटली बनाकर उसमें एक रुपये का सिक्का रखें। इसके बाद पोटली को अपने ऊपर से उतारकर किसी नदी में प्रवाहित करने का उपाय बताया गया है। धार्मिक मान्यता में इसे शनि के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने वाला उपाय माना जाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m