चंडीगढ़। प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
हालांकि, उन्होंने कुछ ही दिन पहले नवरात्र में यह घोषणा की थी कि पटियाला के पुरातन श्री काली माता मंदिर को वैष्णो देवी और मनसा देवी की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रबंधन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
राजेंद्र गुप्ता के इस्तीफा देने से इस बात ने चर्चा पकड़ ली है कि उन्हें राज्यसभा में भेजा जा रहा है। हालांकि, सरकार में उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इस बात से अनभिज्ञता जताई है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा है जिसको भरने के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। यह चुनाव 24 अक्टूबर को होना है जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का जीतना तय है। राज्य की 116 में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। तरनतारन की सीट खाली है जिस पर उपचुनाव होने की घोषणा किसी भी समय हो सकती है।
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात

