पानीपत, प्रवीण भारद्वाज. हरियाणा के पानीपत में महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी नर्सिंग स्टाफ रेणु भाटिया से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
LNJP अस्पताल के विवाद ने पकड़ा तूल
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में महिला आयोग की अध्यक्ष और एक नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुए विवाद ने अब प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर धरना शुरू कर दिया है।
‘नर्सिंग ऑफिसर की कोई गलती नहीं थी’
प्रदर्शनकारी नर्सों का कहना है कि संबंधित नर्सिंग ऑफिसर की कोई गलती नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद रेणु भाटिया ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि इस घटना से पूरे हरियाणा के नर्सिंग समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
माफी नहीं मिली तो होगा बड़ा आंदोलन
धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर्स ने स्पष्ट कहा कि जब तक रेणु भाटिया नर्सिंग ऑफिसर से माफी नहीं मांगतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर और व्यापक किया जाएगा।
- 32 महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दरभंगा में जोरदार विरोध प्रदर्शन
- तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा… ‘Ramayana’ का नया इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, VFX और दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान
- रायपुर में गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, डेढ़ लाख छीनकर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तैयारी: SUMAN रोडमैप 2030 के तहत बनेगी कार्ययोजना, 12 जिलों पर रहेगा विशेष फोकस
- पोर्टल खुलेगा या नहीं? लाडली बहना योजना पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, पूर्व पार्षद सुधा दुबे बोलीं- जनता को मिलें स्पष्ट जवाब!

