अमृतसर : भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न कदम उठाता रहता है। इस क्रम में, कई रेलवे स्टेशनों पर रख-रखाव का कार्य चल रहा है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हालांकि, रखरखाव कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ता है, जिसके चलते कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है और कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
उत्तरी रेलवे के सनेहवाल-अमृतसर रेल खंड के जंडियाला स्टेशन पर वर्तमान में तकनीकी कार्य चल रहा है, जहां नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। यह जानकारी उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है। उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण उत्तर पश्चिमी रेलवे पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है।
ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेन नंबर 19612 (अमृतसर-अजमेर) 10 जून को अमृतसर से अपने निर्धारित समय से 35 मिनट देरी से चलेगी।
इसके अलावा, यह ट्रेन मार्ग में 25 मिनट अतिरिक्त रुकेगी, जिससे यह 25 मिनट और देरी से चलेगी।
अजमेर-अमृतसर ट्रेन 21 जून को 15 मिनट देरी से चलेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग बदला
5 जून से 22 जून तक ट्रेन नंबर 19225 (भगत की कोठी-जम्मूतवी) भगत की कोठी से जालंधर शहर, मुकेरियां, और पठानकोट के रास्ते चलेगी, लेकिन यह अमृतसर, वेरका, बटाला, धारीवाल, और गुरदासपुर जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन भी 5 जून से 22 जून तक जम्मूतवी तक चलेगी, लेकिन कुछ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
अन्य कई ट्रेनों के समय और मार्ग में भी बदलाव किए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेनों का समय और शेड्यूल अवश्य जांच लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
- प्रार्थना सभा के लिए 1500 हिंदुओं ने दिया आवेदन, हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए प्रशासन ने क्या कहा…
- IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान ने भारत को दिया 160 रन का लक्ष्य, नितीश रेड्डी ने झटके 3 विकेट
- जिस चीनी सैटेलाइट की मदद से ईरान ने किया अमेरिकी बेस पर हमला, वो रहस्यमयी तरीके से टूटी
- पन्ना में ‘हीरे’ की चमक के पीछे गरीबी का अंधेरा! रुंझ नदी में किस्मत आजमाने जुटी भीड़, लाखों गंवाकर भी आस बरकरार
- सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, कुल 17 एजेंडों पर लगी मुहर


