रवि रायकवार, दतिया। पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया। इसी कड़ी में आज दतिया जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान अलग तरह का वाकया सामने आया है। परेड का निरीक्षण और ध्वज को सलामी देने के लिए तैयार वाहन स्टार्ट होने के बाद आगे ही नहीं बढ़ा जिससे अतिथि प्रभारी मंत्री को पैदल ही चलना पड़ा।
Republic Day 2025: CM डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, विकास और आत्मनिर्भर MP का दिया
दरअसल जिला मुख्यालय में आज ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया। जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना पुलिस लाइन मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद जवानों के परेड का निरीक्षण करने चार पहिया वाहन पर सवार हुए। बताया जाता है कि कंडम वाहन स्टार्ट होने के बाद भी आगे बढ़ ही नहीं पाया। खुली जीप की तत्काल व्यवस्था भी नहीं हो पाई लिहाजा प्रभारी मंत्री को पैदल ही चलना पड़ा। प्रभारी मंत्री ने पैदल चलकर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

MP Morning News: भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और इंदौर में CM डॉ. मोहन करेंगे ध्वजारोहण,

