आगरा। जिले के खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के कासगंज गांव में 100 फीट गहरे कुएं में गिरी एक महिला को दमकल विभाग की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान कुएं में जानलेवा मीथेन गैस की मौजूदगी का पता चलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गैस का प्रभाव कम करने के लिए कई बार पानी का छिड़काव किया।
महिला की हालत स्थिर
इसके बाद फायरमैन अमरजीत चौधरी ब्रीदिंग अपैरेटस पहनकर संकरे कुएं में उतरे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर ने फायरमैन अमरजीत चौधरी को सम्मानित किया।
READ MORE: ‘प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- अपराधी बेखौफ, भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं
पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कासगंज निवासी लक्ष्मी सिंह के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पहले भी इससे2015 में इसी तरीके से कुएं में गिर गई थी। उस समय भी महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया था।

