जालंधर। जालंधर की स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्व अधिकारी AIG (रिटायर्ड) रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। रछपाल सिंह को अमृतसर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी मुकदमा नंबर 34, तारीख 11 फरवरी 2019, धारा 21, 29, 58 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है, यह मामला नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था।
बता दे कि यह मामला अवैध नशा तस्करी से जुड़ा है, जिसकी जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा की जा रही थी। इस मामले में पहले ही चार दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब AIG रछपाल सिंह (रिटायर्ड) को एन.टी.एफ. जालंधर रेंज की टीम ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 3 अगस्त 2017 को अमृतसर के बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल पट्टी से STF ने उठाया था और उस पर 1 किलो हेरोइन रखने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में आरोप लगा कि बलविंदर को झूठे केस में फंसाया गया और असली आरोपी गुरजंट सिंह उर्फ सोनू को छोड़ दिया गया। बलविंदर सिंह ने हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। डीजीपी ने कॉल डिटेल्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन डाटा के आधार पर रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की। इसमें कई विसंगतियां सामने आईं।
पुलिस पर फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप लगे
जनवरी 2021 में हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंपी, जिसने पाया कि 1 किलो हेरोइन वास्तव में गुरजंट सिंह से बरामद हुई थी, लेकिन उसे बलविंदर सिंह के नाम पर दर्ज किया गया। पुलिस पर फर्जी कहानी गढ़ने के आरोप लगे।
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर
- नगर निगम या कुश्ती का मैदान? बीजेपी-सपा पार्षदों में जमकर हाथापाई, फिर यूं चुने गए 6 सदस्य
- एक कुर्सी, दो दावे! जैसलमेर CMHO पद पर फिर क्यों उलझा मामला? हाईकोर्ट के आदेश के बाद आया नया मोड़
- SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर: विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला
- रविवि में भर्ती विवाद : अतिथि व्याख्याताओं का आरोप- स्थानीय योग्य उम्मीदवारों की उपेक्षा, बाहरी को मौका, कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल


