रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवानिवृत्त IAS अधिकारी शीतल शावता वर्मा को राज्य शासन में विशेष सचिव के रूप में संविदा नियुक्ति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें : RDA की संपत्तियों का होगा हाईटेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर…

आदेश के अनुसार, वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंपर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव के रूप में की गई है। उनकी संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष या पद की पूर्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए रहेगी।

वित्त विभाग से मिली सहमति

आदेश में बताया गया है कि इस नियुक्ति के संबंध में वित्त विभाग के फाइल क्रमांक FINACC-3602/2271/2026-FINANCE, दिनांक 21 सितंबर 2026 के माध्यम से सहमति प्रदान की गई है। नियुक्ति की शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि वर्मा को वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m