Odisha Desk, भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी त्रिलोचन मांझी को पुनः सेवा में वापस लाया है। सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के कार्यालय में एक वर्ष की अवधि के लिए ‘विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी’ (OSD)-सह-अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति 31 अगस्त 2026 (अपराह्न) को उनकी सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अपनी सेवानिवृत्ति से पूर्व, त्रिलोचन मांझी गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके पास राज्य प्रशासन और गृह मामलों को संभालने का व्यापक अनुभव है। पुनर्नियोजन के तहत वे अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अपनी नई भूमिका (OSD-सह-अतिरिक्त सचिव) निभाएंगे।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिलोचन मांझी का यह पुनर्नियोजन मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के प्रशासनिक सेटअप को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। एक अनुभवी नौकरशाह के सीएमओ (CMO) से जुड़ने से मुख्य प्रशासनिक कार्यों, नीतिगत निर्णयों और विभागीय समन्वय में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H