कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर के भिंड रोड पर रिटायर्ड फौजी की कार को एक दूसरी कार से टकराने पर युवकों ने फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट कर दी। फौजी ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी कार सवारों ने फौजी को अपनी कार के बोनट पर टांग कर कार को दौड़ा दिया। कुछ दूर कार दौड़ाने के बाद चालक युवक फौजी को बोनट से पटक कर भाग गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद घायल फौजी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार सवार एक युवक को कार सहित पकड़ लिया है। जबकि दूसरा साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
घोर कलयुगः आठवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, हॉस्टल वार्डन और एएनएम की पर उठे सवाल,
कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी
दअरसल ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम गणेश कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी कल्याणकिशोर कांत शर्मा कल शनिवार की रात लगभग 9 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ कार से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आदित्यपुरम के पास उनकी कार एक दूसरी कार से टकरा गई। कार टकराने पर कार में सवार दो युवक बाहर निकले और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
बोनट पर टांग कर कार को दौड़ा दिया
जब हमलावर कार सवारों को उन्होंने रोकने की कोशिश की तब उनको कार के बोनट पर टांग कर कार को दौड़ा दिया। कुछ दूर तक कार दौड़ाने के बाद हमलावर कार सवार उन्हें बोनट से पटक कर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फरियादी की शिकायत पर कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार और एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि कार चालक का दूसरा साथी फरार है जिसकी तलाश में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


