मोहाली। मोहाली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक दुकानदार व पूर्व सरपंच के पति पर एक रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी मनिंदरपाल सिंह ने करीब 6 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां पूर्व सरपंच के पति रजमीर को लगीं। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घायल रजमीर को इलाज के लिए चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
आरोपी शराब के नशे में कर रहा था हंगामा
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रजमीर के भाई ने बताया कि मनिंदरपाल सिंह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था तो उसे रजमीर ने रोका। इसके बाद मनिंदरपाल चला गया और अपने घर से राइफल लाकर रजमीर पर फायरिंग कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व फौजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस का कहना है कि मामूली बात को लेकर दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति पर पूर्व फौजी ने फायरिंग की है। इस घटना में घायल के पेट और हाथ में लोगी लगी है, उसकी स्थिति गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


