रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी.


बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण,भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति,प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी.
इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और WINDS योजना की प्रगति की रिपोर्ट के साथ-साथ मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा और NDRF के फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. बैठक में नवपदस्थ नायब तहसीलदारों, भू-अभिलेख अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.
इन्हें भी पढ़ें:
- सारा अली खान के केदारनाथ जाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन! बताया ‘खुदा की बारगाह में मुजरिम’, मचा बवाल
- MP TOP NEWS TODAY: 29 अक्टूबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- Delhi-NCR में दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विराट कोहली का भी किया जिक्र
- Today’s Top News: कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, कर्मचारियों का DA और पेंशनरों की DR 2% बढ़ा, 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद, कॉलेज प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- SIR पर कांग्रेस की महारैली से पहले भाजपा का बड़ा दांव, राजस्थान में 10 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे दिग्गज

