शिवम मिश्रा, रायपुर। देश के साथ प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही भारत सरकार की विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ब्योरा प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने जी राम जी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा निवेश किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में 551 करोड़ रुपए दिया है, इस तरह से अब तक छत्तीसगढ़ को 1593 करोड़ रुपए मिला है.

CM विष्णुदेव साय ने प्रेस वार्ता में कहा कि जी राम जी योजना लोगों की आजीविका सशक्त बनाने का काम करता है. यह योजना विकसित भारत के विजन में बड़ी भूमिका निभाएगी. इससे हर साल पंजीकृत श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा. जी राम जी योजना में 118 तरह के काम होंगे. श्रमिकों को समय पर उनकी मजदूरी की राशि मिलेगी. 450 करोड़ रुपए मनरेगा काम आ गया है, और 395 करोड़ रुपए का भुगतान भी हो चुका है.

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि योजना के तहत जल सुरक्षा में 107 तरह के जल संरक्षण के काम होंगे. इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर, आजीविका संवर्धन जैसे काम होंगे. योजना में जलवायु परिवर्तन, पशुपालन, ड्रेनेज, फॉरेस्ट फायर के उपाय के प्रावधान होंगे.

उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना के तहत मुख्यत: 3 अभियान होंगे, इसके पहले अभियान में मेरी बेटी, मेरा अभिमान के तहत 6524 विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय का निर्माण होगा. एक शौचालय में 4 लाख 30 हजार रुपए खर्च होगा. दूसरा अभियान, मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का निर्माण करेंगे. 549 मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा. इसमें 6 लाख रुपए खर्च होगा. 26 जनवरी 2027 तक काम होना प्रस्तावित है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोर गांव मोर पानी के तहत काम किया जाएगा. इसमें 50 हजार से ज्यादा जल संरक्षण के लिए काम हो चुके हैं. इसमें हैंडपंप चिन्हांकन कर के सैंड फिल्टर वाटर का निर्माण किया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m