आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के खड्डा टोल प्लाजा के पास एक स्कूल बस और बोलेरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सीधी जिले के रहने वाले 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैहर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर में मां शारदा के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रीवा जिले में खड्डा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी एक स्कूल बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
चालक को झपकी आने की आशंका
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 8 घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसका विशेष इलाज जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

