आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध टनल के पास से सड़क सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहाँ रीवा-सीधी टनल के पास तेज रफ्तार बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहे एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बाइक तेज रफ्तार में सड़क पर जा गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्टंट के दौरान बिगड़ा संतुलन 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक रीवा-सीधी टनल के पास मुख्य सड़क पर अपनी बाइक से जानलेवा स्टंट दिखा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर जोर से जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे का लाइव वीडियो आया सामने 

इस पूरे हादसे का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर बाइक से खतरनाक करतब दिखा रहा था, तभी अचानक एक पल की चूक से हादसा हो गया। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m