आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ चल रहे लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब व्यापारियों ने भी अपनी आवाज बुलंद की है। शहर में व्यापारी संघ के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

खास बात यह रही कि जुलूस में न नारेबाजी हुई और न ही शोर-शराबा। व्यापारी हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर निकले और अपने संदेश के जरिए प्रशासन और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। रीवा में जच्चा-बच्चा मौत के मामले और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच व्यापारियों का यह मौन प्रदर्शन शहर के बदलते माहौल का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

व्यापारियों का यह मौन जुलूस भले ही शांत था, लेकिन इसके पीछे उठ रहे सवालों की गूंज अब रीवा की सियासत में दूर तक सुनाई दे रही है। अब देखना होगा कि व्यापारियों के इस विरोध के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m