धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। शनिवार को रेवाड़ी डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सनराइज बैडमिंटन एकडमी के परिसर में 36 वीं दो दिवसीय ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रामपाल यादव चेयरमैन, सतलुज विद्या मंदिर बेरली कलां ने किया।
उक्त एसोसिएशन के सदस्यों और निवर्तमान प्रेजीडेंट रतिराम यादव, वर्तमान प्रेजीडेंट सुदर्शन हण्डूजा, वाईस प्रेजीडेंट संजीव यादव और सचिव दीपक अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर इस खेल आयोजन का शुभारंभ किया।
उन्होंने इस मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि मानव जीवन में खेल अनुशासन की भावना जागृत करते हैं।
सभी खेलों को, खेल की भावना से खेलें और अपने जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने की इच्छा भी रखें। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों और अभिभावकों को उनके प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि संस्था ने इन बच्चों को यह मौका दिया है, ताकि वे इस खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे। खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं।
अंत में एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जवाहर यादव, एस. डी. स्कूल खोरी, आचार्य योगेंद्र, सुरेश यादव, सुनील कुमार, अनुभव शर्मा कोच, कोच सोनू, कैलाश राजपाल, योगेश कक्कड़, भूपेश, विपिन यादव और अन्य संस्था सदस्य मौजूद रहे।
- लोक अदालत में हर ट्रैफिक चालान नहीं होता माफ, जान लें किन मामलों में मिलती है राहत और कहां रहती है सख्ती
- हल्दी बीज वितरण में अनियमितता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश, दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
- सीधी में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नौकरी, पैसे और इलाज का दिया था लालच
- अच्छे दिन आ गए! 12 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी 61 हजार फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को घेरा
- उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’: चुनाव आयोग, शिवराज चौहान और सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम
