धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। शनिवार को जिला भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा शिविर’ शुरू हो गई।
जिला अध्यक्षा डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता वाले इस शिविर में प्रथम दिन मंच संचालन जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल ने किया। इस सत्र में हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी शामिल हुए।
इसमें प्रथम दिन संगठनात्मक मर्यादा, स्वदेशी के प्रति समर्पण और कड़ा अनुशासन देखने को मिला। पंजीकरण के बाद सुबह साढ़े 10 बजे उद्घाटन सत्र’ के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजना पर अपने विचार साझा किए।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने रेवाड़ी में हालिया चुनावी जीत और क्षेत्र की विकासपरक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शहर के बदलते हुए स्वरूप और भाजपा सरकार पर आम जनता के अटूट विश्वास का उन्होंने अपने भाषण में जिक्र किया। खुद संगठन की जमीन से निकलकर आए विधायक लक्ष्मण यादव ने संगठन के क्रियान्वयन, इसकी महत्ता और संगठनात्मक अनुशासन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम को भाजपा की असली ताकत बताया। है। इसके बाद के सत्रों में वैचारिक मंथन शुरू हुआ।
द्वितीय सत्र में भाजपा नेता जवाहर यादव ने सोशल मीडिया की अहमियत को बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक सटीक रूप से पहुंचाया जा सकता है और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सकता है। भाजपा नेत्री सुनीता गुड़ियानी व ऊषा आर्या ने अपने गीतों से भी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

इस शिविर में भाजपा के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के दायित्वों और उनकी जिम्मेदारियों पर अपना लंबा संगठनात्मक अनुभव साझा किया। उन्होंने संगठन ओर सरकार में भेद समझाया ओर संगठन को सरकार की रीढ़ बताया ओर कार्यकर्ताओं को उनका समाज के प्रति दायित्व भी समझाया। उनकी संगठनात्मक निष्ठा और सादगी की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब वे स्वयं जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली के साथ एक आम कार्यकर्ता की तरह हॉल में सबसे पीछे, अंतिम पंक्ति में बैठकर पूरे अनुशासन के साथ प्रशिक्षण सत्र को सुनते और समझते नजर आए। उनके इस कदम ने शिविर में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के दिलों को छू लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के रेवाड़ी जिला प्रभारी नसीम अहमद व नरेंद्र भारती ने भी संगठनात्मक मजबूती पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बावल विधायक कृष्ण कुमार, वीर कुमार यादव और मास्टर हुकमचंद, सुनील मूसेपुर, सिंहराम महलावत ने मुख्य वक्ताओं के साथ मंच साझा किया। इस शिविर में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान की झलक भी दिखी। शिविर में कार्यकर्ताओं को जो अध्ययन और लेखन सामग्री वितरित की गई।
- अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ : एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से माल लाकर रायपुर में करते थे सप्लाई
- टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर लाखों की ठगी, शिमला में ‘हेलीकॉप्टर और लग्जरी होटल’ का झांसा देकर ऐंठे रुपये
- डिप्टी CM अरुण साव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा: अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश
- शराब माफियाओं की दबंगई: सड़क पर खेला खूनी खेल, राहगीरों पर किया जानलेवा हमला
- नीति आयोग की रिपोर्ट: नूंह खंड पहले स्थान पर, रेवाड़ी का नाहड़ खंड उत्तर भारत में दूसरे पायदान पर

