धनेश, रेवाड़ी। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुलभ उपचार सुविधा प्रदान करने की दिशा में डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर यानि डीसीसीसी का शुभारंभ किया गया। उक्त सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के निर्देशानुसार किया गया है।
सेंटर का उद्घाटन पीएमओ डा. सुरेन्द्र यादव ने विधिवत रूप से हवन एवं पूजा-अर्चना करके किया। इस मौके पर डीएमएस डा. इन्द्रजीत यादव, डा. सुभाष यादव एडिशनल सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डा. रितु यादव जिला नोडल अधिकारी डीसीसीसी, डा. श्रद्धा मनोचा इंचार्ज डीसीसीसी, डा. नीतिका रावल, डा. सुरेन्द्र सोगरा डीएमएस, अरुण डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, मनजीत एसएनओ, पूजा नर्सिंग आॅफिसर, सतीश पीओ, व सचिन क्लर्क सहित अन्य नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डीएमएस डा. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डीसीसीसी के शुभारंभ के साथ ही बुधवार को पहली बार दो कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी दी गई। ये मरीज पूर्व में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र से कीमोथेरेपी के लिए रेफर किए गए थे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में कीमोथेरपी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, धन एवं श्रम की बचत होगी।
केंद्र में प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में कीमोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उपचार के दौरान मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, दवाओं का उचित प्रबंधन एवं निरंतर निगरानी की जाएगी।पीएमओ डा. सुरेन्द्र यादव ने डीसीसीसी इंचार्ज डा. श्रद्धा मनोचा एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से कैंसर मरीजों को अपने ही जिले में समय पर एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और डीसीसीसी इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस केंद्र के माध्यम से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
- राज्यपाल के दया याचिका खारिज करने के फैसले पर दोबारा विचार का कोई प्रावधान नहीं : हाईकोर्ट
- कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा, बैल को बचाने उतरे तीन ग्रामीणों की मौत
- आगरा में खौफनाक वारदात: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश,कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी
- RGPV में पेपर हुआ चोरी! प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR, कुलपति का नोटिस; कांग्रेस ने उठाए सवाल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, हर जिले तक पहुंचेगी कैंसर उपचार सुविधा

