धनेश, रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और दुरुस्त बनाने के प्रयासों का जमीनी सच जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर रविंद्र कुमार ने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
उनके यहां सरकारी अस्पताल में पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों में हिलडुल महसूस की गई। निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर रविंद्र कुमार को इस अस्पताल की व्यवस्थाओं में काफी खामियां भी देखने को मिलीं, जिनसे वो नाराज भी दिखाई दिए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सीएमओ और एसएमओ को कमी वाली सभी व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
सफाई की व्यवस्था से नाराज होकर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की मौजूदा कार्यप्रणाली सिर्फ संतोषजनक कही जा सकती है, लेकिन सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है, इस लिहाज से मौजूदा व्यवस्था नाकाफी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।डायरेक्टर रविंद्र कुमार के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इस अस्पताल के नए भवन का जायजा लेना था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की नई बिल्डिंग में जच्चा-बच्चा विभाग समेत अन्य जरूरी सेवाओं को जल्द से जल्द स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने इस अस्पताल से ट्रामा सेंटर के बीच बने फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट के लंबे समय से बंद होने के मुद्दे पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ अगले माह एक उच्च स्तरीय बैठक होगी, उसके बाद फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट को आम जनता के लिए शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में आने-जाने में भारी राहत मिलेगी।
डायरेक्टर रविंद्र कुमार के इस कड़े रुख के बाद अब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप का माहौल है और आनन-फानन में व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है।
- Honda का बड़ा दांव : Tata Nexon और Brezza को चुनौती देने आएगी नई Sub-Compact SUV, जानिए पूरी स्ट्रेटजी
- एक वोट ने बदली बाजी, 15 साल बाद पलटा बोर्ड… सवाई माधोपुर जिले के निकाय चुनाव में किसका चला सिक्का?
- Kunal Khemu की Vibe ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
- Airtel ने अपने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव, डेटा बढ़ा लेकिन वैलिडिटी हुई आधी
- Railway UPI Ticket Booking: 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम, ₹2,000 से ज्यादा के टिकट पर लगेगा ₹5 MDR



