धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शनिवार को रेवाड़ी में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन बिल को गिराने का प्रयास किया, उसी तरह जनता भी चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब दे।
मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाते हुए लोगों से कमल के निशान पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने चेयरपर्सन प्रत्याशी विनीता पीपल समेत सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
सीएम सैनी ने दावा किया कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार बनने पर “ट्रिपल इंजन” के जरिए विकास कार्य तीन गुना तेजी से होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और पहले किए गए कई वादों को सरकार ने जमीन पर उतारा है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं करतीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सरकारों का उदाहरण देते हुए विपक्ष को घेरा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने Jyotirao Phule की 200वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान उनके विचारों से प्रेरित है।

जनसभा में केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh और कैबिनेट मंत्री Rao Narbir Singh समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने भी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और रेवाड़ी में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को मजबूत समर्थन देकर रेवाड़ी के विकास की रफ्तार को और तेज किया जाए।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

