धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। सोमवार की देर शाम हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार नेहारिका चौधरी के समर्थन में चुनावी प्रचार में शामिल होकर सभाओं में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की।
राव नरेंद्र ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन और रेवाड़ी की समस्याओं को दूर कराने के लिए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। उनके साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस में रहकर पार्टी के खिलाफ कार्य करेगा, ऐसे लोगों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलालको लेकर कहा कि वे प्रदेश के नहीं, देश के नेता थे। वो हमारे सम्मानीय नेता रहे हैं और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने वालों की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और ऐसे लोगों को क्षमा भी मांगनी चाहिए। सभा में रेवाड़ी से पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा ने पूर्व चेयरपर्सन पूनम यादव और उनके पति बलजीत यादव को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है जबकि निष्कासित उन्हें किया जाता है जो पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे होते हैं, ना तो पूनम यादव निकाय चुनाव लड़ रही है और ना ही उनके पति, जिसका साफ कारण है कि रेवाड़ी में कोई भी कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अब सारा दोषारोपण उनके ऊपर कर दिया गया है मगर मेरी सहानुभूति उनके साथ गया। उनका सवाल किया कि उनको क्यों चाय में से मक्खी की तरह निकालकर फैंक दिया गया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से भाजपा की चेयरपर्सन प्रत्याशी पर भ्रष्टाचार के आरोप है।
- देसी कट्टा लहराते साला-जीजा गिरफ्तार, ऑटो जब्त, नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- CG Accident News : कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मासूम भाइयों की मौत, पिता घायल
- गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिजिटल रणनीति पर किया मंथन, Gen Z के साथ संवाद को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ विमर्श
- कृष्णमूर्ति बेवफा हैः सरकारी नौकरी मिलते ही 10 साल की मोहब्बत को भूला, शादी से इनकार किया, प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दी


