धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव का परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष विनीता पीपल को जीत की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के अपनी पार्टी के संगठन और प्रत्याशियों के साथ खड़े होकर चुनाव लड़ने की बात कहने के साथ ही कहा कि उनकी पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका चौधरी की हार की वजह पार्टी संगठन का साथ नहीं मिलना बताया।
उन्होंने यहां बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में कुछ जयचंद हैं, जिन्होंने बूथ पर बैठक भी पार्टी प्रत्याशी की मदद नहीं की। पूर्व नगर अध्यक्ष शकुंतला भांडोरिया के समर्थन को लेकर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को उनके समर्थन का कोई लाभ नहीं मिला। वे अपने वार्ड से अपनी पार्टी को ही वोट नहीं दिला सकी।
शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने अपनी हार का ठीकरा अपनी ही पार्टी के ‘जयचंदों’ पर फोड़ते हुए कहा कि उनके साथ चार – पांच पार्टी संगठन के लोगों ने ग्रुप बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल खेला है। मीडिया के बार बार इन लोगों के नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी मंच पर सबूत सहित इनकी रिपोर्ट देंगे।
उन्होंने चुनाव में पार्टी से पहले बागी हुई शकुंतला भाडोरिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमें अपनी वोट ही नहीं दिला सकी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इस चुनाव में अपना मान कर अपने समर्थकों के साथ खड़े दिखाई दिए।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव के नतीजे आने के बाद अब कांग्रेस के भीतर मची रार अब सार्वजनिक हो गई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी नेहारिका चौधरी के पति प्रवीण चौधरी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए शहर की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेहारिका की हार कांग्रेस की हार नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर मौजूद ‘जयचंदों’ की गद्दारी का नतीजा है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रवीण चौधरी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके साथ सहयोग करने के बजाय ब्लैकमेलिंग का खेल खेला। चुनाव में हमारे खिलाफ बड़े स्तर पर गिरोहबंदी की गई। पार्टी के ही कुछ बड़े नेताओं ने भीतरघात किया, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। परवीन ने कहा कि हमने यह चुनाव पार्टी के भरोसे नहीं, बल्कि अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दम पर लड़ी।
कांग्रेस शहरी प्रवीण चौधरी ने भाजपा की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल को जीत की बधाई तो दी, लेकिन साथ ही भाजपा की रणनीति पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पूरी तरह अपना निजी चुनाव मान लिया था। वे और उनके समर्थक मजबूती से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में खड़े दिखाई दिए, जिसका लाभ विनीता पीपल को मिला।
- प्रॉपर्टी खरीदार ध्यान दें: शनिवार को बंद रहेंगे रजिस्ट्रार दफ्तर, उप पंजीयक कार्यालय खोलने का आदेश निरस्त
- गैस टैंकर में लीकेज से मची अफरा-तफरी, अचानक हुआ रिसाव; चालक बोला- ‘ये नॉर्मल है’…
- पनपोश सर्किट हाउस हथियार केस: हाथ आया फरार निलंबित भाजपा नेता प्रकाश पासवान, लगे ये आरोप
- Mitsubishi Pajero Re-Entry: 5 साल के लंबे इंतजार के बाद नए अवतार में लौट रही है Iconic SUV, 2 September को होगी पेश
- दिल्ली में बनेगा अनोखा डबल डेकर कॉरिडोर, सड़क के ऊपर फ्लाईओवर और सबसे ऊपर दौड़ेगी मेट्रो


