धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। गुरुवार को नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित स्थानों और तय समय अनुसार जारी रही। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग आगामी 10 मई को रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगरों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव कराएगा, जिसके लिए प्रत्याशी 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकते हैं।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन 23 अप्रैल तक नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरपर्सन पद के लिए 2 और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन पद के लिए भी 2 उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन जमा करवाए। नगर परिषद रेवाड़ी में वार्ड सदस्य पद के लिए अलग-अलग वार्डों से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन आए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए 23 अप्रैल तक एक भी नामांकन जमा नहीं करवाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।
रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से 11 के पार्षद पद के लिए नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर-1, ईओ एचएसवीपी कार्यालय में नामांकन दर्ज करवा सकते है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से 22 के पार्षद पद के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी के कार्यालय, वार्ड नंबर 23 से 32 के पार्षद पद के लिए लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन दर्ज करवा सकते है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड नंबर 1 से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए प्रत्याशी निर्धारित किए गए स्थानों पर 25 अप्रैल 2026 तक प्रातः:11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दर्ज करवा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी नगर परिषद के लिए चेयरपर्सन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल और निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी जड़ोदिया ने अपने नामांकन जमा कराए हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया है। रेवाड़ी में एक पत्रकार राजकुमार शर्मा ने भी अपना वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है।
- रण में फिर उतरे ‘हरदा’: शहीदों को नमन कर फूंका चुनावी बिगुल, BJP खेमे में हलचल तेज
- कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर दोनों पैरों में काटा, मोबाइल से किया पलटवार; CCTV में कैद
- इटली में बुर्का-नकाब पर लग सकती है रोक, स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित
- 458 करोड़ की चंबल-कोतवाल जल परियोजना, ग्वालियर तक पहुंचेगा रोज 150 MLD पानी, ग्वालियर-मुरैना के लिए बनेगी जीवनरेखा
- Asian Games 2026: 21 सितंबर को भारतीय एथलीट इन इवेंट्स में दिखाएंगे दमखम, टेबल टेनिस में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, कबड्डी टीम भी करेगी आगाज, देखें शेड्यूल



