धनेश, रेवाड़ी। जिला में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव 10 मई को कराएं जाएंगे।
नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को नामांकन को अवधि पूर्ण होने के बाद नप रेवाड़ी के अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 और नपा धारूहेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए हैं। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे तक इस चुनाव से उम्मीदवार अपना वापस ले सकेंगे और
इसी दिन चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 10 मई को नप रेवाड़ी, नपा धारूहेड़ा के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के लिए उप चुनाव के मद्देनजर मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 और नगर पालिका धारूहेड़ा अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है।
उनके अनुसार नगर परिषद रेवाड़ी में वार्ड पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से 179 प्रत्याशियों के नामांकन आए हैं। इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 86 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज करवाए हैं। उन्होंने यह बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए कुल 17 लोगों ने नामांकन दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम इस चुनाव या उप चुनाव से वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद सभी पात्र उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिए जाएंगे।

28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और मतदान केंद्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। यदि कहीं आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान भी करवाया जाएगा।
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!
