धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। बिजली उपभोक्ता मंच, हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया इलैक्ट्रिसिटी कंज्युमर एसोसिएशन की मीटिंग राज्य प्रधान इन्द्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में संगठन के रेवाड़ी के हजारीवास कार्यालय में हुई।
इस मीटिंग का संचालन राज्य सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने किया। मीटिंग में हरियाणा सरकार के किसानों व कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग एग्री डिस्कोम बनाने, इलेवन पावर प्रा. लि. ग्रुप द्वारा गुरूग्राम व नूंह जिलों में बिजली वितरण व्यवस्था को हासिल करने के लिए समानान्तर लाइसेंस के लिए हरियाणा बिजली रैगूलेटरी कमीशन के पास लम्बित आवेदन व स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली सहित बिजली निजीकरण की दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार विमर्श किया गया और यह फैसला किया गया कि बिजली उपभोक्ता मंच सरकार के इन जनविरोधी निर्णयों का डटकर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अगस्त को बिजली अधिकारियों और जिलों में संबंधित उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और बिजली मंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेजेगा।
मीटिंग के निर्णयों को लेकर उक्त मंच के राज्य सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने बताया कि बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा, बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा सरकार के इन कदमों के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मोर्चा द्वारा घोषित 11-13 अगस्त की हड़ताल में भागीदारी करेगा। उन्होंने बताया कि इस मंच का यह स्पष्ट मत है कि बिजली जीवन की मूलभूत जरूरत है, इसे निजी फायदे के लिए मुनाफा कमाने की वस्तु में तब्दील नहीं किया जा सकता। निजी कम्पनियों का एक मात्र मकसद ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना है।
किसानों के लगातार विरोध को देखते हुए सरकार का कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग कम्पनी बनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि बाकी बचे व्यावासिक उपभोक्ताओं को निजी कम्पनियों के हवाले करने में आसानी होगी। गुड़गांव व नूंह जिलों की बिजली वितरण व्यवस्था को निजी कम्पनी के पास जाने से बाकी बचे सरकारी क्षेत्र की कम्पनी की वित्तीय स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित होगी, जिसका अनिवार्य परिणाम बिजली उपभोक्ताओं पर और ज्यादा बोझ बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम का तकरीबन 42 फीसदी राजस्व अकेला जिला गुरुग्राम से आता है। बिजली कर्मचारियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। काफी संख्या में पदों में कटौती होने से उनकी सेवा सुरक्षा, प्रमोशन व पेंशन व्यवस्था प्रभावित होगी।
स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला भी सरकार का निजी कम्पनियों के हित में ही उठाया गया कदम है। स्मार्ट मीटर में प्रीपेड व्यवस्था मोजूद होने से उसे कभी भी प्रीपेड मोड में बदला जा सकता है। जिस से बिजली आम आदमी, गरीब किसान व मजदूरों की पंहुच से बाहर हो जाएगी।

मीटिंग में जयकरण झज्जर, राम निवास रोहतक, रामकुमार, रत्न प्रकाश रिवाड़ी, छाजू राम, डाक्टर वर्तपाल, बलवंत सिंह, मास्टर सुबे सिंह, राजिंदर खरब महेंद्रगढ नारनौल, रोहतास, महेंद्र सिंह कटारिया भिवानी, ईश्वर दहिया, राजिंदर राठी सोनीपत, राजकुमार कुरुक्षेत्र, डाक्टर खुशी राम, रामपाल हिसार, सत्यनारायण भाटोल, मास्टर विजेंद्र जीतपुरा शामिल रहे।
सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार
नगर की चौकी जगन गेट पुलिस ने सरेआम सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी मोहल्ला मुल्यानवाडा रेवाड़ी निवासी हेमंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2330 रुपए बरामद किए हैं।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 02 अगस्त को पुलिस सूचना मिली थी की हेमंत निवासी मोहल्ला मुल्यानवाडा रेवाड़ी, मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी मे सरेआम सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुँच कर आरोपी को काबू कर लिया गया। अब इसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।
- रोहतक में ACB का बड़ा एक्शन: ड्रग लाइसेंस के नाम पर रिश्वत ले रहा HKRN कर्मी गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2026 हुआ लागू, जबरन धर्म परिवर्तन पर 10 साल तक सजा
- Datia Inside Story: नरोत्तम के अपने बूथ पर हारी BJP! जानिए दतिया में कमल न खिलने का पूरा गणित
- अलवर-दिल्ली हाईवे पर हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक समेत कई यात्री घायल
- झाड़-फूंक के बहाने महिला को बनाया बंधक, मौलवी समेत 5 पर गैंगरेप और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप

