धनेश, रेवाड़ी। शुक्रवार को रेवाड़ी – बेरली सड़क मार्ग पर गांव चाँदावास के पास आज सुबह उस वक्त हाहाकार मच गया, जब तीव्र गति से आ रही एक सरकारी एम्बुलेंस ने स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर सामने जा रही एक कार से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर रुकी। तेज गति की वजह से तीन कारों को पीछे से टक्कर लगी, जिससे तीनो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिनमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनको रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई एम्बुलेंस में हादसे के वक्त एक गर्भवती महिला सहित पांच से छह लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई। दूसरी ओर इस टक्कर के बाद घटना स्थल से करीब 150 मीटर दूर जाकर एम्बुलेंस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एम्बुलेंस तीव्र गति में थी और स्पीड ब्रेकर पर आकर अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही तीन कारों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कारों में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए और एम्बुलेंस जिसमे एक गर्भवती महिला सहित पांच से छह लोग सवार थे उन्हें भी मामूली चोटें आई लेकिन गनीमत यह रही कि एम्बुलेंस करीब 150 मीटर बाद डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई वरना हादसा अधिक भयंकर हो सकता था।

इस हादसे के घटित होने के तुरंत बाद प्रत्यक्ष दर्शियों ने समझदारी दिखाते हुए जल्द डायल 112 पर सूचना दी और बहुत जल्द पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया है। दुर्घटना में घायल लोगों ने भी यही बताया कि एम्बुलेंस काफी स्पीड में थी, जिसके अनियंत्रित होने के बाद कारण तीन गाड़ियों को पीछे से टक्कर लगी और वो घायल हो गए।

उधर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए आए स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर रविंदर कुमार ने कहा कि यह जांच का विषय है कि आखिर हादसे की वजह क्या रही और किसकी गलती रही।