धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री Captain Ajay Singh Yadav ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
गैस सिलेंडर महंगा, व्यापारियों पर बढ़ा बोझ
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब करीब ₹3,071.50 तक पहुंच गया है, जिससे होटल, ढाबा, रेस्तरां और चाय विक्रेताओं पर सीधा असर पड़ रहा है।
छोटे सिलेंडर भी हुए महंगे
उन्होंने बताया कि 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। पहले यह करीब ₹549 में मिलता था, जो अब बढ़कर लगभग ₹810.50 हो गया है। इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
महंगाई से हर वर्ग प्रभावित
पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई अब बेकाबू होती जा रही है। गैस के बढ़ते दामों का असर आम आदमी की रसोई से लेकर छोटे-बड़े व्यापार तक साफ दिखाई देगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं और महंगी हो जाएंगी।
सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी, और अब वही देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका
कैप्टन अजय ने आशंका जताई कि गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ेगा और हर वस्तु महंगी होगी।
सरकार से राहत की मांग
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
