धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज थाना जाटूसाना में डीएसपी कोसली विद्यानन्द की अध्यक्षता में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं लंबित मामलों से संबंधित समस्याएं डीएसपी विद्यानंद के समक्ष रखीं। डीएसपी विद्यानंद ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए थाना प्रभारी व संबंधित जांच अधिकारियों (आईओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पात्र मामलों का मौके पर ही समाधान करवाया। जिन मामलों में विस्तृत जांच अपेक्षित थी, उनमें समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में विशेष रूप से भूमि विवाद, एक्सीडेंट, पारिवारिक विवाद, लंबित आपराधिक मामलों, पुलिस जांच की प्रगति तथा अन्य जन शिकायतों की सुनवाई की गई। शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया तथा जांच में अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति अभियान के तहत “जिंदगी को हां, नशे को ना” का संदेश देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा 112 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।
रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा पुलिस का सहयोग करें।
- आयुर्वेद दिवस पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर तंज, बोले- रथ तो तेल लेने गया था
- ‘ज्ञानेश कुमार अपने बॉस मोदी की…,’ SIR पर चुनाव आयोग में फूट पड़ने के खुलासे पर कांग्रेस का निशाना, कहा- धड़ल्ले से किया गया ‘वोट चोरी’
- Vivo V80 इस दिन होगा भारत में लॉन्च : Zeiss कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
- बलौदाबाजार के दंपतियों ने लिया देहदान का संकल्प, लोगों से भी की अपील
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष: बिहार में पांच लाख लोग एक साथ करेंगे राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन, होगा भव्य आयोजन



