धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी. ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देव ऋषि नारद की जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की रेवाड़ी इकाई ने वीरवार को स्थानीय जांगिड़ भवन में पत्रकारिता का बदलता स्वरूप – चुनौतियां एवं समाधान विषय पर विचार गोष्ठी कराई।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अक्षय शर्मा ने वर्तमान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया के समक्ष खड़ी चुनौतियों तथा उनके समाधान पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने पत्रकारों की वर्तमान दशा और दिशा पर भी विस्तृत जानकारी सांझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण टोकस, डायरेक्टर, मेटल डायन ऑटो पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद जोशी (सांकेई गिकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) एवं दिनेश गोयल, डायरेक्टर, डिनको 4 व्हील्स ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में 35 पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रामबाबू यादव, डॉ. आत्मप्रकाश, डॉ. रवि यादव, विकास, प्रशांत, सतबीर, नवीश, भारत जैन सहित, जांगिड़ समाज के प्रधान राजकुमार जांगडा एवं उद्योगपति अजय मित्तल भी शामिल हुए। संघ से जिला संघचालक रामावतार गौतम एवं जिला कार्यवाह प्रकाश ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मंच संचालन डॉ. नरेश कौशिक ने बखूबी निभाया।
कार्यक्रम के अंत में विश्व संवाद केंद्र, रेवाड़ी की ओर से जिला प्रचार प्रमुख योगेश त्यागी ने सभी पत्रकार बंधुओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

