धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाडी यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.33 ग्राम स्मैक (हेरोइन) को बरामद हुई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के निर्देश पर ब्यूरो के एसपी मोहित हांडा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है।
रेवाडी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि यूनिट में उपस्थित एएसआई सुनिल कुमार को गुप्त मिली कि महेश उर्फ पार्टनर पुत्र मीर सिंह वासी भडका थाना बिलासपुर जिला गुरूग्राम, नशीला पदार्थ हीरोईन बेचने का काम करता है। वह गांव राठीवास रोड पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने नशा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना में आरोपी के पहने हुए कपड़ों की जानकारी भी दी गई।
टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर उससे नशीला पदार्थ के साथ काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर इस आरोपी के पास से 8.33 ग्राम स्मैक (हिरोइन) बरामद हुई। टीम अब इस आरोपी को अदालत में पेश कर नशा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
यूनिट प्रभारी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा: आवेदन में संशोधन का आखिरी मौका, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
- मोबाइल बेचने पहुंचे चोर, सामने था असली मालिक; पिन डालते ही खुल गया पूरा राज
- अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिसद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
- पति, पत्नी और ‘वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: गैर-मर्द के साथ देख पति ने खोया आपा, पत्नी की धुनाई कर ‘आशिक’ की तोड़ दी स्कूटी!
- मकान के विवाद में महिला की हत्या, मौसा-मौसी समेत 6 को उम्रकैद; बेटी के लिए भी बड़ा आदेश



