धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने हरियाणा पुलिस विभाग में अहम नियुक्तियां की हैं। इनमें जिला रेवाड़ी को नए आईजी ओमप्रकाश और डीएसपी संजीव सिंह बल्हारा मिले हैं।
इन दोनों अधिकारियों के नए नियुक्ति आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। वे जल्द इस जिले में अपने अपने नए पदभार संभाल लेंगे। कुछ समय पहले तक जिला रेवाड़ी में पांच डीएसपी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी मुख्यालय डा. रविंद्र, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, डीएसपी कोसली विद्यानंद, डीएसपी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा शामिल हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार इनमें से डीएसपी जोगेंद्र की जगह अब डीएसपी संजीव सिंह बल्हारा नया पदभार संभालने आ रहे हैं जोकि पहले भी इस जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उधर आईपीएस ओमप्रकाश भी पहली बार रेवाड़ी जिले में आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी का पद संभालेंगे।
- Bastar News Update : DD छत्तीसगढ़ में स्थानीय सिनेमा को जगह देने की मांग… पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान… यात्रियों से भरी बस पलटी
- गणपति बप्पा को लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं पान फ्लेवर की मिठास से भरे मोदक
- Chatra News : TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार से पहले कड़ी सुरक्षा, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे
- ‘MP शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा! वारदात से पहले पकड़े गए 6 हथियारबंद बदमाश, 4 बंदूकें और 46 कारतूस जब्त
- बाबा बागेश्वर की एक और ‘रथ यात्रा’: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने 5 जिलों में 500 KM चलेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरुआत



