धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज उप-चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में जिला पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर रेड करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव छारोड़ा निवासी अशफाक व गांव झाल निवासी गुलाब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गत 5 मई को थाना माडल टाऊन पुलिस टीम ने अशफाक निवासी गांव छारोडा जिला नूंह को 1 अवैध देसी कट्टा, 01 जिंदा रोंद व मानेसर कंपनी एरिया से चोरी की गई एक बाइक सहित एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे , श्योराज माजरा के पास से काबू किया।

पुलिस को पूछताछ में आरोपी अशफाक ने बताया कि उसने गत 3 मई को उपरोक्त बाइक मानेसर कंपनी एरिया से चोरी की थी। जिनके विरुद्ध थाना माडल टाऊन में शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अशफाक को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने गुलाब निवासी गांव झाल को एक देसी कट्टा सहित गांव मांढया खुर्द बाहर रोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
इसके विरुद्ध थाना सदर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इन मामलों में आगे बढ़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने यह हथियार किस सप्लायर से और किन परिस्थितियों में प्राप्त किए थे। सभी टीमें संभावित हथियार तस्करों और बदमाश नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच कर रही है ताकि सप्लाई चैन का खुलासा कर ऐसे अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।
जिला पुलिस की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अवैध हथियार, नशा तस्करी या असामाजिक तत्वों के मंसूबों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को बिगड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



