धनेश, रेवाड़ी। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने गैस पाइपलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित खुदाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के जिमखाना क्लब में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न उपयोगिता विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में बीएसएनएल, एयरटेल, पीएचईडी, डीएचबीवीएन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस दौरान डायल बिफोर डिग (खुदाई से पहले सूचना दें) पहल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
आईजीएल के अधिकारियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के जमीन खुदाई से भूमिगत गैस पाइप लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे हादसे होने की आशंका रहती है। इसलिए किसी भी प्रकार की खुदाई शुरू करने से पहले संबंधित विभाग को सूचित करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सीजीएम चीफ अंशुमान सिंह कुशवाहा और जीएम हिमांशु मित्तल समेत आईजीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शामिल हुए। उन्होंने सभी विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करने और डायल बिफोर डिग प्रणाली का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को गैस पाइपलाइन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
- धामों की सफाई से सड़कों तक फोकस, उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने तय की 15 अक्टूबर की डेडलाइन
- HPSC DSP PMT Schedule Out: हरियाणा में डीएसपी पदों के लिए 1 अक्टूबर को फिजिकल टेस्ट, 183 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
- 32 साल बाद पकड़ा गया साध्वियों की हत्या का आरोपी, फैक्ट्री में छिपकर कर रहा था काम
- Bastar News Update : बारिश में सड़क-रेल-हवाई सेवा पर असर… पुलिया डूबी और मकान ढहा… बस्तानार के 26 गांवों में बिजली गुल…
- ऑनलाइन फूड आयटम मंगाने वाले सावधान ! ब्लिंकिट से मंगाई ब्रेड में मिली फफूंद, मासूम बच्चियों ने खाया


