धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी. साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में नगर के सर्कुलर रोड़ निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में अब पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी के रूप में हुई.
पुलिस के अनुसार गत वर्ष 23 अगस्त को स्थानीय निवासी धीरज शर्मा ने अपनी शिकायत दर्ज कराई कि उसने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए। इसके बाद उससे अलग-अलग खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए।
उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080 रुपए ट्रांसफर करा लिए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपए दर्शाए गए। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपए और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।
इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी एमपी के जिला इंदौर के शीलनाथ कैंप शंकर का बगीचा निवासी हर्ष कदम, जिला इंदौर के विद्या पैलेस एअरपोर्ट रोड़ निवासी दीपक सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के मोहल्ला तान्डोला टांडा निवासी फैजान और एमपी के जिला राजगढ़ के चारा गंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 01 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने इस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
- ‘दलदल’ के आगे बेबस हुआ 308 पहियों का ट्रेलर, फिर जो हुआ देखने उमड़ पड़ी भीड़
- अशोक सिंहल की 100वीं जन्म शताब्दी पर बोले सीएम डॉ. मोहन- “राष्ट्र एकात्मता के लिए अतुलनीय रहा उनका योगदान”, UCC को लेकर कांग्रेस को घेरा
- IND vs WI 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, कोहली-गिल ने जड़े शतक, सीरीज में 1-0 की बढ़त
- अवैध रेत-गिट्टी खनन के आरोपों पर भिड़े दो गुट, सरपंच पर हमले के बाद भड़का आक्रोश, 12 लोग घायल
- विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन-अजहरुद्दीन को पछाड़ा, 15 हजार ODI रन भी पूरे


