धनेश, रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” अभियान की शुरुआत की जा रही है।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एवं स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती सिंह राव की अध्यक्षता में किया जाएगा। महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” की शुरुआत की जा रही है, जिससे महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने बताया कि आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अमृत फार्मेसी का शिलान्यास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। रेवाड़ी जिले के नागरिक अस्पताल में आधुनिक ‘टेली-ईसीजी’ (Tele-ECG) मशीनें का शुभ आरंभ किया जाएगा।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
